मुंबई में लिफ्ट के अंदर चार साल की छोटी बच्ची के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। मामला मुंबई के उपनगर ट्रॉम्बे की एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट का है जहां चार वर्षीय बच्ची के साथ एक महिला ने लूटपाट कर बच्ची की बुरी तरह पिटाई की। लूटपाट करने के आरोप में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है।
कुछ वेबसाइटों ने घटना की सीसीटीवी फुटेज को प्रसारित किया था। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, जो महिला बच्ची को पीट रही है उसका नाम रिजवाना बेगम है। बच्ची को मारने और किडनेपिंग करने की कोशिश के लिए उसको आईपीसी 394 धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
दो मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि महिला बच्ची को बुरी तरह से पीट रही है और वह दर्द से बिलख-बिलख के रो रही है। बेगम ने बच्ची की कान की बालियों को भी कथित रूप से लूट लिया। पुलिस ने बेगम को गिरफ्तार करने के बाद बालियों को बरामद कर लिया। मामले की जांच चल रही है। रिजवाना बेगम ने बच्ची के इयरिंग चोरी कर ली थी। जो पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने छुड़ा लिए।