दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यहां अधिकारियों से पांच महीने के भीतर अनाधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यो को पूरा करने को कहा है। उन्होंने एक बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा के बाद यह बात कही।
सरकार ने एक बयान में कहा कि केजरीवाल साप्ताहिक आधार पर विकास कार्यो की निगरानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने प्रगति पर साप्ताहिक रिपोर्ट की मांगी की थी। कार्यो में सड़कों, नालियों, गलियों का निर्माण और सीवर लाइनें बिछाने का काम शामिल है।
20 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में फैली 781 अनाधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य जारी हैं, जिनमें बुराड़ी, मटियाला, विकासपुरी, बादली, मुंडका, किरारी, नांगलोई, उत्तम नगर, नजफगढ़, संगम विहार, ओखला, बदरपुर, देवली, रोहतास नगर, गोकुलपुरी, बिजवासन, छतरपुर, करावल नगर और पटपड़गंज शामिल हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के कारण काम रोक दिया गया था।
केजरीवाल ने कहा कि इन कॉलोनियों के निवासियों को सम्मान के साथ अपना जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार ने इन कॉलोनियों के विकास के लिए बजट में 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।”


Download Android App
Download iOS App



