रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष ‘बृजभूषण शरण सिंह’ पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं जिसको लेकर कुश्ती खिलाड़ी धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे खिलाडियों से मिलने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर मंतर पहुंची। बता दें कि, कल से हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों से आये कुश्ती खिलाड़िओं का धरना प्रदर्शन चल रहा है। स्वाति मालीवाल ने खिलाड़ियों को न्याय का आश्वाशन देते हुए कहा कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। आगे मालीवाल ने इतनी भीषण सर्दी में खिलाड़ियों के धरने पर बैठने पर गहरा दुख भी व्यक्त किया।
यौन उत्पीड़न के बाद गिरफ्तारी की मांग की
आपको बता दें कि दिल्ली महिला आयोग ने डब्ल्यू एफ आई के अध्यक्ष पर लग रहे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इसी के तहत दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल जंतर मंतर पर धरने पर बैठी कुश्ती खिलाड़ियों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान स्वाति मालीवाल ने कहा भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने वाली महिलाओं को न्याय मांगने के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठा होना शर्मनाक है। मालीवाल ने कहा कि हमने केंद्रीय खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस पूरे मामले में तत्काल प्रभाव से न्याय मिलना चाहिए।
मालीवाल ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया
देश के चैंपियन #Wrestlers को धरने पर बैठे 24 घंटे हो चुके हैं। जब ये खिलाड़ी मेडल जीतते हैं तो नेता लाईन लगाके इनके साथ फोटो खिंचाते हैं इनकी जीत का क्रेडिट लेते हैं। आज सब ग़ायब क्यों ?
खेल मंत्रालय से मेरे 5 सवाल – pic.twitter.com/AABeZawg6z
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 19, 2023
स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि मैं जंतर मंतर जाकर देश की चैंपियन कुश्ती खिलाड़ियों से मिली। उन्होंने हमारे तिरंगे की शान बढ़ाई है। बड़े दुख की बात है कि उन्हें आज इस कड़ाके की सर्दी में सड़क पर बैठना पड़ रहा है। हम मजबूती से उनके साथ खड़े हैं और उन्हें न्याय दिलाएंगे। स्वाति मालीवाल ने आगे कहा, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के अलावा उन कोचों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जिनके नाम मामले में सामने आए हैं