लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

यमुना नदी का जलस्तर घटना शुरू, लोहे के पुराने पुल पर रेल यातायात बहाल

यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को धीरे-धीरे घटना शुरू हो गया, लेकिन नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि, बृहस्पतिवार सुबह तक जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चले जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को धीरे-धीरे घटना शुरू हो गया, लेकिन नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि, बृहस्पतिवार सुबह तक जलस्तर खतरे के निशान से नीचे चले जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह हरियाणा सरकार के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि स्थिति में बृहस्पतिवार तक सुधार होगा क्योंकि पड़ोसी राज्य दिल्ली की ओर छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम कर रहे हैं।
 
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा, ‘‘यमुना का जलस्तर रात नौ बजे यमुना के पुराने पुल (ओल्ड यमुना ब्रिज) के पास 206.10 मीटर दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार सुबह तक पानी खतरे के निशान से नीचे उतरने की उम्मीद है।’’ 
यमुना का जलस्तर बुधवार सुबह अपने उच्चतम स्तर 206.60 मीटर तक पहुंच गया और करीब सात घंटे तक स्थिर रहा। जलस्तर दोपहर में घटना शुरू हुआ और शाम छह बजे 206.44 मीटर हो गया। 
उल्लेखनीय है कि नदी के जलस्तर ने सोमवार को ‘‘खतरे के निशान 205.33 मीटर’’ को पार कर लिया था। उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि यमुना के पुराने पुल पर रेल यातायात बुधवार शाम 4.25 बजे फिर से बहाल कर दिया गया, लेकिन ट्रेनों की गति की सीमा 20 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। पुल को मंगलवार रात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। 
नदी सोमवार को खतरे के निशान को पार कर गई थी। इसकी वजह से निचले इलाकों में आयी बाढ़ के कारण वहां रहने वाले 15,000 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा स्थापित शिविरों में ले जाया गया था। 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि राहत सामग्री की कमी न हो। किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने 35 नौकाएं तैनात की हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 9 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।