लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अमित शाह का मणिपुर दौरा

उत्तर पूर्व का छोटा सा राज्य मणिपुर लगातार हिंसा की आग में जल रहा है। मणिपुर ऐसा राज्य है जिसके महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया। मणिपुर भारत के फुटबाल के गढ़ के रूप में पूरी तरह से उभर चुका है और इसी राज्य ने मैरीकॉम, चानू मीरा बाई तथा डिंको ​सिह जैसे प्रतिष्ठित मुक्केबाज दिए हैं।

उत्तर पूर्व का छोटा सा राज्य मणिपुर लगातार हिंसा की आग में जल रहा है। मणिपुर ऐसा राज्य है जिसके महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया। मणिपुर भारत के फुटबाल के गढ़ के रूप में पूरी तरह से उभर चुका है और इसी राज्य ने मैरीकॉम, चानू मीरा बाई तथा डिंको ​सिह जैसे प्रतिष्ठित मुक्केबाज दिए हैं। जिस राज्य ने देश को गौरव दिलाया हो वहां पर बार-बार जातीय हिंसा का भड़कना बेहद दुखद है। राज्य में 1993 के बाद इतनी भीषण हिंसा हुई है। तब एक दिन में 100 से ज्यादा लोग मारे गये थे। अबकी बार हुई हिंसा में लगभग 80 लोग मारे जा चुके हैं। जबकि सुरक्षा बलों ने 40 सशस्त्र आतंकवादियों को ढेर किया है। यह आतंकवादी लोगों के घर जला रहे थे और आम लोगों पर फायरिंग में भी शामिल थे। ताजा ​हिंसा में 100 से ज्यादा घर तबाह हो चुके हैं और लोग सुरकक्क्षित त स्थानों की ओर बेतहाशा भाग रहे हैं। अपने ही देश में लोग शरणार्थियों जैसा जीवन जीने को विवश हैं। जब से हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय काे अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के लिए राज्य सरकार से सिफारिश दाखिल करने के ​लिए  कहा है तब से मणिपुर में तनाव व्याप्त है।
मणिपुर की हिंसा के पीछे आतंकवादी समूहों की साजिश का भी पर्दाफाश हो रहा है। सेना ने इस साजिश का पर्दाफाश भी किया है जिससे पता चलता है कि आतंकवादी समूह हिंसा को भड़काने के लिए लोगों को कवच के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। सेना को इस बात की भी आशंका है कि मणिपुर के विद्रोही संगठन बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल सेना ने उग्रवादी संगठनों के बीच हुई बातचीत को ​डि-कोड किया है। नगा और कुकी जातियां मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने के खिलाफ हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे मैतेई समुदाय उन के अधिकारों को हड़प लेगा और राजनीतिक तौर पर भी मैतेई समुदाय और अधिक प्रभावशाली बन जाएगा। हालांकि मणिपुर में जातियों की लड़ाई की वजहों को समझना सरल नहीं है। इसके लिए हमें म​णिपुर की सामाजिक स्थिति को समझना होगा।
मणिपुर की जनसंख्या लगभग 30-35 लाख के करीब है। यहां तीन मुख्य समुुदाय हैं। मैतेई, नगा और कुकी। मैतेई ज्यादातर​ हिन्दू हैं और मुस्लमान भी हैं। जनसंख्या में भी मैतेई ज्यादा हैं। नगा और कुकी ज्यादातर ईसाई हैं। राजनीतिक प्रतिनिधित्व की बात करें तो मणिपुर के कुल 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई समुदाय से हैं। बाकी 20 नगा और कुकी जा​ित से आते हैं। अब तक हुए 12 मुख्यमंत्रियों में से दो ही जन​जाति के रहे हैं। मणिपुर के 10 प्रतिशत भू-भाग पर मैतेई समुदाय का दबदबा है। यह समुदाय इंफाल घाटी में बसा है। 90 प्रतिशत पहाड़ी इलाके में प्रदेश की मान्यता प्राप्त जनजातियां रहती हैं। इन पहाड़ी और घाटी लोगों के बीच विवाद काफी पुराना और संवेदनशील है। बड़ी मुश्किल से मणिपुर में विद्रोही संगठनों पर अंकुश लगाया गया था। राज्य में लगभग 30 विद्रोही संगठन थे। जो अब काफी छिन्न-भिन्न हो चुके हैं। एनएससीएन (आईएम) और प्रतिबंधित एनएससीएन (के) सहित नगा समूह नगा​िलक या वृहत्तर नगालैंड की मांग करते रहे हैं। जबकि 10 कुकी संगठन अपने लिए एक अलग राज्य की मांग करते रहे हैं। यूनाइटेड पीपल्स फ्रंट के आठ समूह मणिपुर के क्षेत्र में एक अलग पहाड़ी राज्य की मांग लम्बे अर्से से करते  रहे हैं। इतने सारे समूहों की मौजूदगी से ​स्थितियां काफी जटिल हैं। राज्य को प्रभावित करने वाली समस्याओं में से चार प्रमुख घटक हैं। उग्रवाद, जातीय मुद्दे, आपराधिक गतिविधियां और ड्रग्स।
गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर दौरे पर हैं। उनकी मणिपुर की स्थिति पर पहले ही पैनी नजर बनी हुई है। गृह मंत्रालय और राज्य सरकार की सबसे बड़ी चुनौती मैतेई समुदाय और नगा, कुकी समुदायों में अविश्वास और संदेह दूर करना तथा राज्य में शांति सु​निश्चित करना है। केन्द्र को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि राज्य में हुई झड़पों में पीडि़त सभी लोगों को इंसाफ मिले। गृहमंत्री अमित शाह शांति बहाली के लिए बातचीत के पक्षधर हैं। गृहमंत्री अमित शाह लगातार राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और नगालैंड, मिजोरम और असम के मुख्यमंत्रियों से सम्पर्क बनाए हुए थे। कुकी समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले संगठनों को गृहमंत्री के दौरे का इंतजार था। राज्य सरकार और गृहमंत्री अमित शाह पहले ही यह कह चुके हैं कि किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होगा और मौजूदा जातीय संकट का हल बातचीत से ही निकाला जाएगा। देखना होगा कि बातचीत का निष्कर्ष क्या निकलता है। राज्य के सभी प्रमुख समुदायों के नेताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राज्य में शांति बहाली के लिए काम करना होगा। क्योंकि अगर लगातार हिंसा होती रही तो राज्य को बहुत नुक्सान होगा। हिसा से कुछ हासिल होने वाला नहीं।
आदित्य नारायण चोपड़ा
Adityachopra@punjabkesari.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।