बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ अपने आप को खूबसूरत दिखाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाती है ये तो आप लोग जानते ही है। उम्र के असर को छुपाने के लिए और कई बार नए लुक के लिए प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा लेती है। जहाँ तक प्लास्टिक सर्जरी के इस्तेमाल की बात है बहुत बार ऐसा देखा गया है की अभिनेत्रियाँ अपनी सुन्दरता बढाने की बजाये अपना चेहरा बिगाड़ लेती है। हाल ही में अभिनेत्री आयशा टाकिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।
आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बता रहे है जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की वजह से अपना करियर डुबो लिया। हम बात कर रहे है बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लाम्बा की जो इस साल 18 जनवरी को 33 साल की हो गयी।
मूल रूप से हरियाणा के जाट परिवार से ताल्लुक रखने वाली मिनिषा का जन्म 18 जनवरी 1985 दिल्ली में हुआ था। इन्होने अपनी शिक्षा भी दिल्ली से पूरी की है और मिरांडा हाउस कॉलेज में पढाई के दौरान ही इन्होने मॉडलिंग शुरू कर दी थी और कई नामी ब्रांड्स के विज्ञापनों में ये दिखाई दी।
साल 2005 में इन्होने 20 साल की उम्र में सुजीत सरकार की फिल्म ‘यहाँ’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म के लिए इन्हें फिल्म फेयर की तरफ से बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए नोमिनेट भी किया गया।
इसके बाद इन्होने ‘कॉर्पोरेट’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘दस कहानियां’ जैसी फिल्मों में काम किया पर असल पहचान और नाम दिलाया इन्हें साल 2008 में रणबीर कपूर , दीपिका पादुकोण और विपाशा बासु स्टारर फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ ने जिसमे इन्होने माही का किरदार निभाया था।
इसके बाद उन्होंने अपने आपको और सुंदर बनाने के लिए नाक की प्लास्टिक सर्जरी कराई लेकिन बात बिगड़ गयी। हालांकि, कभी खुद मिनिषा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। लेकिन उनकी शुरूआती फिल्मों के बाद उनका नया लुक साफ़ पहचाना जा सकता है।
बॉलीवुड में कुछ ख़ास न कर पाने के बाद ये टीवी शो बिग बॉस के सीजन 8 में भी नजर आई। इसके बाद बॉलीवुड से उनकी दूरी बन गयी और साल 2015 में मिनिषा ने ब्वॉयफ्रेंड रियान थाम से शादी करके घर बसा लिया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे