बॉलीवुड के सबसे कामयाब कपल में एक है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय। दोनों की जोड़ी भले ही परदे पर ना चली हो पर रियल लाइफ में इनका शादीशुदा जीवन काफी अच्छा बीत रहा है। लेकिन जितना अच्छा कभी कभी दिखता है उतना हर बार होता नहीं है। एक बार फिर इन दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक की निजी जिंदगी इन दिनों चर्चा में है।
आपको बता दें की ऐश्वर्या और अभिषेक की जोड़ी करीब 11 साल बाद परदे पर वापस आ रही है। जी हाँ आखिरी बार ये जोड़ी साल 2007 में फिल्मं गुरु में दिखाई दी थी जिसे नामी निर्देशक मणिरत्नम ने निर्देशित किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी पर ऐश्वर्या और अभिषेक एक दुसरे के हो गए।
ऐश्वर्या और अभिषेक की जिंदगी रही कंट्रोवर्सी से भरी
अब एक बार फिर काफी मुश्किल से मानने के बाद अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में दिखाई देंगे। इस फिल्म के बात निकलने के साथ ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते के बारे में भी चर्चाएं शुरू हो गयी है।
आपको बता दें की इस कपल का रिश्ता अक्सर विवादों की वजह से से कंट्रोवर्सी का शिकार हुआ है। मीडिया में यहाँ तक ख़बरें आयी की अभिषेक और ऐश के रिश्ता टूटने के कगार पर है। कई बार ऐश्वर्या और जया बच्चन के आपस में ना बनने की बात भी मीडिया में खूब सुर्ख़ियों में रही।
साल 2006 में आयी फिल्म धूम-2 को कौन भूल सकता है। उस वक्त ऐश्वर्या और अभिषेक एक दुसरे को डेट आकर रहे थे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश के बीच काफी लम्बा किस सीन था। बताया जाता है की इस किस सीन की वजह से बच्चन परिवार में काफी बवाल मचा था।
इसके बाद भी कई बार बच्चन परिवार के टूटने की ख़बरें आयी। एक बार फिर बवाल मचा ऐश्वर्या के फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में निभाए गए कैमियो की वजह से।
इस फिल्म में ऐश्वर्या और रणबीर कपूर के बीच बेहद हॉट सीन थे और बताया जाता है इनकी वजह से बच्चन परिवार में काफी झगडे हुए और यहाँ तक कहा गया की ऐश्वर्या राय ने सुसाइड तक की कोशिश भी की थी। पर बाद में खुलासा हुआ की ये महज एक अफवाह थी जिसे सोशल मीडिया पर फैलाया गया था।