बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और अभिनेत्री रवीना टंडन की जोड़ी एक बार फिर छोटे पर्दे पर जज के रूप मे एक साथ नजर आ सकती है। नब्बे के दशक में अक्षय और रवीना का प्यार बडा ही महशूर था लेकिन किसी कारण दोनों का रिश्ता टूट गया था। रिश्ता टूटने के बाद ही दोनों ने ही साथ काम नहीं किया। आप जानते है कि अक्षय छोटे पर्दे पर बतौर जज लौट रहे हैं। उनसे ‘द ग्रेट इंडियन लॉफेटर चैलेंज’ के अगले सीजन लिए संपर्क किया गया है।शो के निर्माताओं ने रवीना से भी शो में जज बनने के लिए बात की है। रवीना ने इस शो में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन अभी तक उन्होंने शो को साइन नहीं किया है। चर्चा है कि अक्षय इस शो के मेन जज होंगे और उन्हें शो में सुपर बॉस कहा जाएगा। रवीना फिलहाल रियलिटी शो’सबसे बड़ा कलाकार’ को जज कर रही हैं।