बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार Anil Kapoor हमेशा से अपनी जिंदगी को एक खुली किताब की तरह पेश करते आये है। अपनी बिंदास एक्टिंग और मस्तमौला डांस के लिए मशहूर अनिल कपूर जिंदगी में भी अपने ट्रेडमार्क झकास स्टाइल को ही फॉलो करते आये है।
आज भी उनकी एनर्जी देखकर कहा नहीं जा सकता की उनकी सही उम्र कितनी है। आअज हम Anil Kapoor की निजी जिंदगी से जुड़े एक ऐसे राज़ से पर्दा उठा रहे है जिसके बारे में आपने नहीं सुना होगा। अनिल कपूर परदे पर जैसे रोमांटिक है असल जिंदगी में भी काफी प्यारे इंसान है।
Anil Kapoor का पहला प्यार
एक समय जब Anil Kapoor बॉलीवुड के शीर्ष अभिनेताओं में शामिल थे इनका नाम भी उस दौर की तमाम बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। इन नामों में से सबसे ज्यादा करीबी इनकी माधुरी दीक्षित के साथ बताई जाती है। फिल्म तेज़ाब के बाद इन दोनों के बीच काफी नजदीजियां देखने और सुनने को भी मिली थी।
कई ऐसे वाकये भी हुए जिन्हे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की इन दोनों के बीच बेहद कमाल की ट्यूनिंग भी थी। माधुरी और Anil Kapoor ने कभी इस बात को ज्यादा तवज्जो नहीं दी और इसे महज प्रोफेशनल रिश्ता बताया।
लेकिन आपको जानकार बेहद हैरानी होगी की Anil Kapoor माधुरी से ज्यादा किसी और अभिनेत्री के करीब थे। जी हाँ अनिल कपूर ने इस बात का खुलासा किया है की माधुरी नहीं बल्कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी थी।
Anil Kapoor और पद्मिनी कोल्हापुरी ने साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म “वो सात दिन” से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयी थी। शूटिंग के दौरान ही दोनों ने अपने प्यार का इज़हार एक दुसरे से कर दीया था।
लेकिन इस फिल्म के बाद Anil Kapoor और माधुरी के बाच नजदीकियां बढ़ने से अनिल कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी के बीच मतभेद हुए और एक समय पर इतने बढ़ गए कि दोनों ने अलग राहें चुन ली।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।