बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार में से एक Shahid Kapoor ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है। ऑनस्क्रीन के साथ-साथ वे अक्सर ऑफस्क्रीन लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वैसे फिलहाल शाहिद मीरा राजपूत के साथ शादी कर अपनी हैप्पी फैमली में बहुत खुश हैं। बेटी मीशा ने इन दोनों के रिश्ते को और मजबूत कर दिया है और अब जल्द ही शाहिद दूसरे बच्चे के पापा बनने वाला है।
लेकिन एक समय ऐसा था जब उनका नाम बी-टाउन की टॉप अभिनेत्री करीना कपूर के साथ जोड़ा जाता था। दोनों के अफेयर की चर्चाएं बहुत समय तक होती रही।
लेकिन क्यार आप जानते हैं कि करीना-शाहिद की कोई पहली गर्लफ्रेंड नहीं थी। वैसे तो करीना कपूर और Shahid Kapoor के अफेयर के बारे में तो दुनिया जानती ही है। लेकिन आज हम शाहिद के उस अफेयर के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आप सभी है अनजान।
प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहिद का अफेयर
फिल्म कमीने के सेट पर इनके बीच रिलेशनशिप शुरू हुआ। Shahid Kapoor ने पब्लिकली मान लिया था कि वो प्रियंका को डेट कर रहे हैं। साल 2011 के स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में भी शाहिद और प्रियंका के अफेयर की बहुत चर्चा हुई थी । शाहिद और प्रियंका करीब 2 साल तक लिव इन में भी रहे।
प्रियंका के घऱ जब साल 2011 में आईटी की रेड पड़ी थी तब उनके घर में शाहिद कपूर भी मौजूद थे। Shahid Kapoorऔर प्रियंका ने अपने रिश्ते में आगे बढ़ ही रहे थे कि उसी दौरान प्रियंका ने एक सुपर स्टार के साथ फिल्म साइन की और फिर शाहिद प्रियंका की लव स्टोरी खत्म हो गई।
प्रियंका का नाम उस सुपर स्टार के साथ जुड़ने लगा। प्रियंका ने उस शादीशुदा स्टार की खातिर Shahid Kapoor से रिश्ता तोड़ लिया । ब्रेकअप के बाद भी शाहिद और प्रियंका ने तेरी मेरी कहानी फिल्म में काम किया लेकिन दोनों के बीच बहुत कड़वाहट आ गई थी।
ऋशिता भट्ट के साथ भी रहा अफेयर
बता दें कि शुरूआती दौर में Shahid Kapoor ने कई सारे टीवी विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियोज में काम किया था। यहां तक की वह पहली बार एक म्यूजिक वीडियो में ही नजर आए थे आपको Aryan band’s का हिट सॉन्ग ‘आंखों में तेरा ही चेहरा’ तो याद ही होगा। बस’इसी सॉन्ग से उनके करियर की शुरुआत हुई थी।
https://www.instagram.com/p/BZXze2Zn9ft/?utm_source=ig_embed
Aryan band’& का हिट सॉन्ग’आंखों में तेरा ही चेहरा’ से ही शाहिद कपूर के करियर और एक्ट्रेस ऋशिता भट्ट के साथ अफेयर की शुरुआत भी हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सॉन्ग में शाहिद की को-स्टार ऋशिता भट्ट के साथ उनका अफेयर था। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका था।


Download Android App
Download iOS App










