Bollywood कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनका कैरियर शादी के बाद खत्म हुआ है। वहीं कुछ मशहूर अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया था फिर भी उन्होंने अपने बॉलीवुड कैरियर की बजाय शादी को चुना । तो आइए जानते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारें में।
1.सायरा बानो
शादी के बाद Bollywood की मशहूर एक्टे्रस सायरा बानो ने एक्टिंग को कहा बाए-बाए। सायरा बानो ने 22 साल की उम्र में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार से शादी की थी।
2.ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने Bollywood कि किसी भी हिट फिल्म में काम नहीं किया है। लेकिन उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार से शादी की और वह बॉलीवुड के गलियारों से दूर हो गई। ट्विंकल अब कई मैगजीन में कॉलम लिखती हैं।
3.नरगिस दत्त
बॉलीवुड फिल्म मदर इंडिया में अपने रोल के लिए फेमस हुई एक्ट्रेस नरगिस दत्त ने अपने को एक्टर सुनिल दत्त से शादी की। फिर शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से किनारा बना लिया।
4.बबीता
अपने समय की फेमस अभिनेत्री बबीता रणधीर कपूर से शादी के बाद अपने परिवार में काफी ज्यादा व्यस्त हो गई। बता दें कि बबीता की दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी बॉलीवुड की फेमश अभिनेत्रियां हैं।
5.भाग्यश्री
भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से Bollywood में सुपर हिट डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने शादी की और बॉलीवुड इंडस्ट्री से किनारा कर लिया।
6.नीतू सिंह
अपने बचपन से ही नीतू सिंह फिल्मों में लीड रोल आदा कर रही थीं। उन्होंने ऋषि कपूर को 14 साल की उम्र से ही डेट करना शुरू कर दिया था। नीतू ने 21 साल की उम्र में ऋषि कपूर से शादी कर ली। उसके बाद से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने का फैसला ले लिया।
7.गायत्री जोशी
Bollywood फिल्म ‘स्वदेश’ से सुपर हिट डेब्यू करने वाली गायत्री ने सिलवर स्क्रीन पर दुबारा एंट्री नहीं की। गायत्री ने 2005 में विकास ऑबरॉय से शादी की थी।