टीवी के स्टार कपल दिव्यांका और विवेक अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए यूरोप पहुंचे हैं। दिव्यांका ने विवेक को इंस्टाग्राम पर खास मैसेज पोस्ट कर सालगिरह की बधाई दी है। इटली के पास खूबसूरत आइलैंड सिसली में अपनी पहली वेडिंग एनीवर्सरी मना रहे दिव्यांका और विवेक ने फैंस के लिए पोस्ट किया है जिसमें ये दोनों सिसली की खूबसूरत वादियों के बारे में बता रहे हैं।
दोनों ने अपनी छुट्टियों से एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे तीन फ्लाइट बदलकर वो इटली के सिसली पहुंचे हैं। अपनी पहली सालगिरह के मौके पर छोटे पर्दे पर ‘इशी मां’ के नाम से मशहूर दिव्यांका ने विवेक के लिए खास मैसेज लिखा है।
दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर विवेक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘पहली सालगिरह मुबारक हो माई लव! तुम्हारे आने के बाद मेरी डिक्शनरी में ज़िदंगी के होने का मतलब बदल गया है । इसे मैजिकल बनाने के लिए शुक्रिया!! विवेक भी अपने स्पेशल हॉलिडे की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं।
तस्वीरों में विवेक पूरी मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल 8 जुलाई को दिव्यांका और विवेक भोपाल में शादी के बंधन में बंधे थे। यूरोप जाने से पहले दोनों की एयरपोर्ट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पहली सालगिरह मनाने यूरोप पहुंचे हैं दिव्यांका-विवेक, देखें तस्वीरे विवेक भी अपने स्पेशल हॉलिडे की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं।
तस्वीरों में विवेक पूरी मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। दिव्यांका ने भी एयरपोर्ट की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। दिव्यांका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘मैं और मेरा फोन रिलैक्स करने के मोड पर आ गए हैं।
मन की शांति आपको बता दें कि टीवी के इस स्टार कपल ने हाल ही में ‘नच बलिए 8’ का खिताब अपने नाम किया है। शो की शुरुआत से ही दोनों को खिताब जीतने का सबसे तगड़ा दावेदार माना जा रहा था। दिव्यांका और विवेक ने स्टार प्लस के मशहूर शो ‘ये है मोहब्बतें’ में एक साथ काम किया है।