बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इस वक्त भारत के सबसे अमीर अभिनेता है और अगर उनके फिल्मी करियर की बात की जाए तो आप कह सकते है की उन्होंने शायद हित फिल्म देने का रिकॉर्ड भ बना रखा होगा। पर आज हम आपको एक ऐसे खास रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे है जो शायद शाहरुख खान को पसंद ना आए।
उनके नाम ये अजीबोगरीब रिकॉर्ड भी है की वो सबसे ज्यादा बार अपनी फिल्मों में दुसरे की गर्लफ्रेंड या मंगेतर को ले उड़े है। इसमें शाहरुख खान का कोई दोष नहीं है क्योंकि ये तो फिल्म की कहानी पर निर्भर करता है की उसका अंत कैसा है और शाहरुख ने तो केवल अभिनय किया है। आईये उन खास फिल्मों पर नजर डालते है जिनमे शाहरुख ने किसी और के प्यार को अपना बनाकर ले उड़े।
1995 में रिलीज फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे ने शाहरुख और काजोल को बॉलीवुड में नई ऊंचाइयों दीं। राज और सिमरन की प्रेम कहानी को सभी जानते हैं। जिसमें सिमरन को उसके मंगेतर कुलजीत से राज ले उड़ते हैं।
साल 1997 में परदेश मूवी आई इसमें भी शाहरूख खान अपर्वा अग्निहोत्री से उनकी पत्नी महिमा चैधरी को ले जाते है।
दिल तो पागल है, यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड का श्री खिलाड़ी, अक्षय कुमार से शाहरुख माधुरी दीक्षित को ले गये थे।
कुछ कुछ हुआ है, यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। एक बार फिर काजोल ने शाहरुख खान के लिए अपने मंगेतर को छोड़ दिया था। इस बार शाहरुख का निशाना सलमान खान बने थे, जिन्होंने काजोल के मंगेतर का किरदार निभाया थे।
वीर-ज़ारा, ये फिल्म 2004 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में प्रेम कहानी का अदालत में सुखद अंत हुआ था। प्रीति जिंटा ने जारा के रुप में एक पाकिस्तानी लड़की की भूमिका निभाई थी और शाहरुख खान ने वीर का किरदान निभाए थे।