बात अगर शादियों की करी जाये तो भारत में शादियों पर खूब पैसा खर्च किया जाता है, कई बड़ी शख्सियतों की ग्रेट एंड ग्रैंड शादियों के बारे में आपने सुना होगा, और कई शादियों में रुतबा दिखाने के लिए फिल्म स्टार्स को भी बुलाया जाता है पर ज़रा सोचिये बॉलीवुड सितारों की शादियों में कैसी रौनक रहती होगी। अब आप सोच रहे होंगे की जब एक ही जगह तमाम फ़िल्मी सितारों का जमावड़ा लगता होगा तो माहौल देखने लायक होता होगा। आज हम आपको बताने वाले है बॉलीवुड में हुई सबसे महंगी शादियों के बारे में जिनमे बॉलीवुड के तमाम सितारे तो नज़र आये ही बल्कि अपनी शानों शौकत के लिए भी इन शादियों को जाना जाता है। आइये नज़र डालते है इन महंगी शादियों के बारे में ,
1.सैफ अली खान और करीना कपूर : बॉलीवुड की सबसे रॉयल शादियों में सबसे ऊपर है बॉलीवुड के नवाब ‘सैफ अली खान’ और करीना कपूर की शादी जिसमे करीब 10 करोड़ रूपए खर्च किये गए है। जिसमे भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी आमंत्रित किया गया था।
2.रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा: इस बॉलीवुड कपल की शादी वर्ष 2012 में हुई थी जिसमे करीब 25 करोड़ रूपए खर्च किये गए थे। इस शादी में तमाम बॉलीवुड सितारों के साथ -साथ बड़े राजनीतिक नेता भी शामिल हुए थे।
3.असिन और राहुल शर्मा: असिन ने मशहूर बिसनेसमैन से 16 जनवरी 2016 में शादी की थी। इस शादी के खर्च का सही अनुमान तो नहीं बताया गया पर इस शादी में जो वेडिंग रिंग दी गयी थी उसकी कीमत करीब 6 करोड़ थी तो आप समझ सकते है शादी में कितना खर्च हुआ होगा।
4. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा : इन दोनों की शादी में करीब 5 करोड़ रूपए खर्च किये गए और इस खर्चे से अलग शिल्पा शेट्टी को जो अंगूठी और ड्रेस दी गयी उसकी कीमत करीब 3 करोड 50 लाख थी।
5.अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय: बॉलीवुड की इस रॉयल शादी में करीब 6 करोड़ रूपए खर्च हुए और फिल्म जगत से लेकर राजनीति के बड़े नेता भी इस शादी में सम्मिलित हुए।