बॉलीवुड के जाने-माने मशहूर अभिनेता और डिस्को डांसर के नाम से जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही सुर्खिंयो में बने रहे हैं। इन्होंने अपने अभिनय के दम पर सबको अपना दीवाना बना दिया था। मिथुन चक्रवर्ती का बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती था इनका जन्म 16 जून 1950 को हुआ था।
इनके करियर की शुरूवात कला फिल्म मृगया से की थी जो कि सन् 1976 के दशक की है। जिसके लिये इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता होने का पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था। 1982 के दशक में बहुत बड़ी हिट फिल्म डिस्को डांसर में स्ट्रीट डांसर जिमी की भूमिका ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया।
तभी से मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड में डिस्को डांसर से मशहूर हुये। इनका व्यक्तिगत जीवन हमेशा चर्चा का विषय रहा है। ये बात तो सभी जानते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती की 2 शादियां की थी। इनकी पहली पत्नी हेलेना ल्यूक हैं। हेलेना ल्यूक 70 के दशक में फैशन वल्र्ड का एक जाना माना नाम हुआ करता था।
आपको बता दें कि हेलेना ल्यूक से शादी करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती का अभिनेत्री सारिका से अफेयर था। जब मिथुन दा का अभिनेत्री सारिका से बै्रकअप हुआ तो वह बिल्कुल अकेले हो गए थे।
उसी वक्त जब मिथुन दा कि मुलाकात हेलेना ल्यूक से हुई। हेलेन को पहली नज़र में देखकर ही मिथुन उनके प्यार में पागल हो गए थे। फिर दोनों ने 1979 में शादी कर ली थी लेकिन शादी के 4 महीने बाद ही मिथुन दा का दिल योगिता बाली पर आने लग गया था।
इस कारण उन दोनों के बीच दूरियां बन रही थी। और फिर कुछ वक्त बाद ही दोनों ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया। हेलेना ल्यूक ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत 1980 में फिल्म जुदाई में की थी।
इस फिल्म में यह साइड रोल करते नजर आ रही थी। इसके बाद इन्होंने तीन फिल्में ओर की थी लेकिन फिर यह अभिनेत्री लंबे समय तक बॉलीवुड में जरा टिक नहीं पायी एक दम से ही बॉलीवुड की दुनिया से कुछ दूर चली गई।
खबरों के मुताबिक हेलेना ल्यूक मिथुन दा से अलग होने के बाद न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई है आक्र डेल्डा एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।