बॉलीवुड के मशहूर कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान का जन्मदिन आ रहा है। 3 दिनों के बाद यानि 20 दिसंबर को तैमूर अली खान एक साल के हो जाएंगे। बता दें कि तैमूर अली खान का जन्मदिन दिल्ली में पटोदी हॉउस मनाया जाएगा।
करीना और सैफ अपने छोटे नवाब के पहले जन्मदिन के लिए तैमूर के साथ दिल्ली रवाला हो गए हैं। खबरों के अनुसार सैफ और करीना शनिवार को सुबहि मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गए हैं पटौदी पैलेस के लिए।
पटौदी पैलेस सैफ अली खान का यह खानदानी घर है जो कि हरियाणा के गुडग़ांव में पटौदी नाम की जगह पर स्थित है। एयरपोर्ट पर सैफ और करीना के साथ उनके बेटे तैमूर अली खान भी नजर आए।
सैफ की गोद में तैमूर ने एक बार फिर से मीडिया की अंटेंशन लूटते हुए दिखाई दिए। दिल्ली के लिए रवाना हुए सैफ और करीना दानों ही फॉर्मल सूट जैकेट के अंदाज में बेहद खूबसूरत और शानदार दिखाई दे रहे थे।
कुछ ही दिन पहले करीना की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने तैमूर की बर्थडे प्लानिंग को लेकर कई खुलासे किए थे। करिश्मा ने बताया था कि तैमूर के पहले जन्मदिन मनाने की प्लानिंग पटौदी पैलेस में करने जा रहे हैं।
यह भी बताया गया था कि इस बर्थडे बैश में करीबी दोस्तों और परिवार वालों के साथ ही होगा। तैमूर कुछ दिन पहले मम्मी करीना के साथ रानी मुखर्जी की बेटी अदीरा की बर्थडे पार्टी में भी नजर आ चुके हैं।
हम सबको ही करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर के पहले बर्थडे की तस्वीरों का बेसर्बी से इंतजार रहेगा।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।