प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिका की ‘पेपर’ मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जब भी फैशन की बात होती है तो प्रियंका चोपड़ा को फैशन का आइकॉन माना जाता है। बता दें कि न्यू यॉर्क की फैशन मैगजीन ‘पेपर’ के सितंबर वाले में प्रियंका चोपड़ा अपनी नई जगह बनाई है।
पेपर मैगजीन के लिए प्रियंका ने फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट में प्रियंका काफी हॉट और कॉन्फिडेंट लग रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस नए लुक की कुछ लोगों ने तारिफ की है तो प्रियंका के देसी फैन्स ने उनके इस लुक का मजाक बनाया है। कुछ लोग प्रियंका के इस लुक का मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें क्यूट पिशाच बोल रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की जानी-मानी एक्टर के रूप में हैं। प्रियंका ने थ्रिलर शो क्वाटिंको की वजह से हर घर में पहचानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड का जाना-माना नाम बन चुकी है।
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा है कि वह काफी बिजी है कि उनके पास बॉलीवुड की फिल्में करने का भी वक्त नहीं है।
प्रियंका चोपड़ा के बारे में खबर आई थी कि उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म सल्यूट में आमिर की पत्नी की भूमिका के लिए उन्होंने हामी भरी है और भंसाली की फिल्म गुस्ताखियां में काम नहीं करने का फैसला किया है।