अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ आज बॉलीवुड में सफलता प्राप्त कर चुकी है बल्कि इनका कामयाबी का शिखर हॉलीवुड में भी खूब चमक रहा है। प्रियंका चोपड़ा जहाँ एक तरफ खूब नाम कमा रही है उससे उनके फैंस को खूब ख़ुशी है पर दूसरी और इस बात की उत्सुकता भी खूब है की पिग्गी चोप्स दुल्हन कब बनेगी।
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सात फेरे ले लिए और अब ख़बरें आ रही है क दीपिका भी जल्द अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ घर बसा सकती है ऐसे में प्रियंका की लाइफ में क्या चल रहा है ये चर्चा का विषय है।
इसी बाबत हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से एक इंटरव्यू में सवाल किया गया की वह कब और किससे विवाह करने की इच्छुक हैं, तो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने इसका जवाब भी बड़ी बेबाकी से दिया।
प्रियंका चोपड़ा ने कहा की ‘मैं कुछ भी छिपकर नही करती हूँ। मेरी भी शादी होगी। मैं अपने काम से बहुत-बहुत प्यार करती हूँ। मुझे लगता हैं की मेरे काम करने के तरीके और मेरे सिद्धांतों पर चलना हर एक के लिए संभंव नही हैं।’
प्रियंका ने आगे कहा ‘मैं ऐसे जीवन साथी की इच्छा रखती हूँ जो ना केवल मुझे समझे बल्कि मेरा समर्थन भी करे।’ इसके साथ प्रियंका चोपड़ा ने ये भी कहा, ‘संबंधो की दो लोग मिलकर अच्छा बनाते हैं, ये एक सच हैं।
मैं अंडरस्टैडिंग को तवज्जो देती हूँ।’ अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने यह तो बता दिया की उनके जीवन साथी में क्या गुण होने चाहिए लेकिन फैन्स की ये भी जानने की इच्छा थी की वह शादी करेगी कब।
बता दें प्रियंका का नाम कई बड़े अभिनेताओं के साथ जुड़ चूका है जिसमे सुपरस्टार अक्षय कुमार तक है। अब देखना दिलचस्प होगा की प्रियंका देसी दूल्हा चुनती है या फिर विदेशी , क्योंकि कयास ये भी लगाए जा रहे है की प्रियंका शायद किसी भारतीय से ज्यादा विदेशी चेहरे को तवज्जो दे सकती है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार