बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर आई नई फोटो ने धमाल मचाया हुआ है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म Isn’t It Romantic की शूटिंग कर रही हैं। कैमरा उनके सेट तक पहुंच गया और उनकी वह लेटैस्ट फोटो उसमें कैद हो गर्ई और सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गईं।
फिल्म Isn’t It Romantic में प्रियंका के अपोजिट ऐडम डिवाइन काम कर रही हैं। बता दें कि यह सारी फोटो इस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। आप इस्टाग्राम पर #Isntitromantic टाइप करेंगे तो प्रियंका की यह फोटो आपको दिख जाएंगी।
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन टीवी शो भी किया हुआ है। प्रियंका ने क्वॉन्टिको टीवी शो किया था और उस टीवी सीरीज दो आ चुके हैं। प्रियंका ने गोल्डन ग्लोब्स से लेकर काफी सारे अवॉर्ड शो और फैशन शोज में भी अपने जलवों की छाप छोड़ी हुई है।
बता दें कि प्रियंका की यह फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने इससे पहले हॉलीवुड की फिल्म बेवॉच में भी काम कर चुकी हैं लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी। लोगों ने प्रियंका का फिल्म में किरदार को काफी पंसद किया था।
बता दें कि प्रियंका की यह आने वाली फिल्म की कहानी न्यूयार्क शहर के एक वास्तुकार नटाली की जिंदगी पर आधारित है। वह अपनी नौकरी में काफी मेहनत करती है और अपनी एक नई पहचान बनाने की पूरी कोशिश करती है। बता दें कि इस फिल्म में उस लड़की से बड़ी-बड़ी ईमारत के डिजाइन बनवाने की जगह कॉफी और बगेल्स परोसने के लिए कहा जाता है।
फिर उसका के लुटेरे से सामना होता है और वह लुटेरा उसकी बेहोशी की अवस्था को बदल देता है और जब वह उठती है तो वह पाती है कि उसकी जिदंगी उसके सबसे खराब स्वप्न की तरह बन गर्ई है।
फिल्म में विल्सन नटाली के रूप में, लिआम हेम्सवर्थ ब्लेक (एक सुंदर ग्राहक) के रूप में, एडम डिवाइन उसके सबसे अच्छा दोस्त के रूप में और प्रियंका चोपड़ा एक योग एम्बेसडर इसाबेला के किरदार में हैं।
इस फिल्म का स्क्रीनप्ले (पटकथा) एरिन कार्डिलो, डाना फॉक्स और केटी सिल्बरमन और पाउला पेल द्वारा लिखा गया है। इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क और उसके आसपास होगी।
प्रियंका चोपड़ा की ये रोमांटिक फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को रिलीज होगी।