दौलत और शोहरत के मामले में प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों से आगे निकल गई हैं। लेकिन एक मामले में वह पीछे हैं। दरअसल, यह मामला शादी का है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत में हैं और हाल ही में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की है तो उनसे भी एक कार्यक्रम में शादी को लेकर सवाल किया गया।
सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शादी कोई प्लान करने वाली चीज नहीं है। बस उन्हें उनके हिसाब का बंदा मिल जाए। फिर वह शादी कर लेंगी। प्रियंका के फिल्मी लाइफ की बात करें तो वह हॉलीवुड में व्यस्त होने के बावजूद बॉलीवुड में बनी रहना चाहती हैं। लेकिन अभी तक उन्हें उनके पसंद का कोई प्रोजक्ट नहीं मिल पाया है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट