हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों बिग बॉस में खूब धूम मचा रहे है जिसके चलते उनकी लोकप्रियता और बढ़ रही है। किसी कंटेस्टेंट को जवाब देना हो या फिर सामने वाले की बोलती बंद करनी हो , सपना का अलग ही अंदाज़ है। उनके हरियाणवी लहज़े के चलते दर्शकों को उनका गेम काफी पसंद आ रहा है।
उम्मीद ये भी जताई जा रही है की सपना चौधरी इस बार बिग बॉस विनर हो सकती है पर अभी उन्हें लम्बा सफर तय करना है। हाल ही में बिग बॉस के घर में सपना ने काफी अहम खुलासे किये जिसमे उनके निजी जीवन और अनुभवों के जुडी काफी जानकारियां उन्होंने बिग बॉस के अपने बाकी साथियों के साथ शेयर की।
उन्होंने कई ऐसे राज़ भी खोले जो उनके पुरुष फैंस को शायद पसंद न आये पर एक बात अच्छी है की उनका अंदाज़ काफी बेबाक और स्पष्ट दिखाई दे रहा है। बिग बॉस के अन्य प्रतिभागी प्रियांक शर्मा से अपनी इस बात को शेयर करते हुए सपना ने कहा कि उनका मानना है कि लड़के विश्वास के लायक नहीं होते।
अपने निजी अनुभवों को लेकर उन्होंने ये बात कही है। सपना ने शो के दौरान प्रियांक को बताया कि उसकी बड़ी बहन की दो शादियां हुई थी और दोनों बार उनके पतियों से उन्हें धोखा मिला। यहीं कारण है कि उनका लड़कों से विश्वास उठ गया।
सपना के बारे में लोगों को काफी कुछ जानने को मिल रहा है और इसका फायदा उन्हें बिग बॉस के बाहर आने के बाद भी जरूर मिलेगा। सपना का कहना है की वो प्यार और रिलेशनशिप में भी ज्यादा विशवास नहीं रखती और खाली समय अपनी माँ और परिवार के साथ बिताना पसंद करती है।
आपको बता दें कि सपना चौधरी रागिनी शैली की डांसर है और हरियाणा, यूपी, राजस्थान में उनके काफी चाहने वाले हैं। अब तक का बिग बॉस का उनका सफर काफी उतर चढ़ाव का रहा है लेकिन वोटिंग के समय पता चलेगा की सपना का ये सफर कितना सफल रहता है।