हरियाणा के रेवाड़ी जेल से 13 कैदी फरार हो गए है, सभी कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहें है। कोरोना काल के बीच इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित कैदियों के फरार होने से प्रशासन में हड़कंप मचा गया है। सभी कैदी ग्रिल काटकर जेल से फरार हुए है। पुलिस सभी की तलाश में जुट गई है।
संगीन धाराओं के चलते सभी कैदियों को रेवाड़ी जेल में रखा गया था। कैदियोंने ग्रिल काटी है उसके बाद चादरों से रस्सी बनाकर दीवार फांदी है। सभी 13 कैदियों की पुलिस विभाग ने तस्वीरें और नाम सांझा किए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिदेड़ी जेल को करीब सप्ताहभर पूर्व प्रदेश की कोविड जेल बना दिया गया था।
इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित बंदियों को रखा गया है। रात को एक ही बैरक में बंद 13 बंदी ग्रिल काटकर बाहर निकल आए तथा चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार हुए सभी बंदी संगीन धाराओं के तहत बंद थे।
सुबह बंदियों की गिनती करने के दौरान 13 बंदी फरार होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें जिलाभर में फरार बंदियों की खोजबीन में जुटी है। आसपास के गांवों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।