लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

अभय ने किया 18 को हरियाणा बंद का आह्वान

भाजपा सरकार एस. वाई. ऐल. का पानी देश के किसानों को नहीं देना चाहती और दादूपुर नलवी नहर के पानी से भी सरकार ने किसानों को किया वंचित।

यमुनानगर, अंबाला : इंडियन नेशनल लोकदल के जिला कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त मीटिंग ली। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए भाजपा सरकार एस. वाई. ऐल. का पानी देश के किसानों को नहीं देना चाहती और दादूपुर नलवी नहर के पानी से भी सरकार ने किसानों को किया वंचित। इसी के चलते इनेलो बसपा में पहले जेल भरो आंदोलन किया परंतु प्रदेश सरकार के कानों पर जू तक नहीं रेंगी।

अब इनेलो बसपा सोई हुई प्रदेश सरकार की आंखें खोलने के लिए 18 को प्रदेश बंद का फैसला किया है। इनेलो बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो बसपा की लहर नहीं आंधी है और आने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव मे यह गठबंधन प्रदेश मे भारी बहुमत से विजय हो चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाएगा। साथ ही लोकसभा की 10 में से 10 सीटें प्रदेश की जनता इस गठबंधन की झोली में डालेंगी।

बसपा-इनैलो गठबंधन बनाएगी सरकार : अभय

इस अवसर पर इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती , पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व ईश्वर पालाका, बसपा प्रदेश महासचिव नरेश सारण, इनेलो जिला अध्यक्ष दिलमिरा राम सैनी, अशोक शेरवाल, राजकुमार बुबका,महिपाल भगवानगढ़, पार्षद अजय बिललू, जसवीर बिट्टू, पूर्व डिप्टी मेयर रामपाल, गुरजिंदर खेड़ी, विक्रम हड़तान, राजकुमार सैनी सरपंच राजेश कंबोज प्रताप सिंह संधू आदि भारी संख्या में इनेलो बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

 – संदीप शर्मा, राजेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।