BREAKING NEWS

राहुल को सजा मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाएगी कांग्रेस, राष्ट्रपति से भी मांगा समय ◾सांसद के भाषण के व्यापक प्रभाव से अपराध की गंभीरता बढ़ जाती है : अदालत ने राहुल मामले में कहा◾भारत और चीन अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बेहतर बनाने और उन्हें अधिक लोकतांत्रिक बनाने में मदद करने के लिए मिलकर काम करेंगे◾मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- Rahul Gandhi को संसद से बाहर रखने का प्रयास हो रहा◾ममता बनर्जी और नवीन पटनायक के बीच हुई लोकतांत्रिक अधिकारों पर चर्चा◾ब्रिटिश केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने की कोशिश करने के लिए नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की◾ओडिशा विधानसभा में महानदी जल विवाद को लेकर हुआ हंगामा, कार्यवाही को किया गया स्थगित ◾ राहुल की सजा पर NCP ने BJP पर किया पलटवार, बड़बोले देर-सबेर कानून की गिरफ्त में आएंगे◾CM योगी ने कहा- छह सालों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा को नौकरी दी ◾राहुल गांधी की सजा के ऐलान पर प्रियंका गांधी ने कहा- 'मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे...'◾राहुल गांधी के समर्थन में उतरे थे केजरीवाल, 'बीजेपी ने किया तीखा हमला' ◾CM हेमंत सोरेन ने राहुल की सजा पर कहा- धनतंत्र के आगे जनतंत्र की कोई बिसात नहीं◾भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने High Court का दरावाजा खटखटाया◾महाराष्ट्र की विधानसभा में राहुल गांधी के पोस्टर को कथित तौर पर चप्पलों से मारने पर छिड़ा विवाद◾दिल्ली समेत 4 राज्यों में बदले बीजेपी ने अपने प्रदेशाध्यक्ष, 'ये है अब नए चेहरे' ◾Imran Khan ने किया दावा, कहा- हत्या की हो रही है साजिश◾श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 12 मछुआरे किए गिरफ्तार, पुदुकोट्टई में जोरदार प्रदर्शन◾CM पुष्कर सिंह धामी बोले- सरकार के कामकाज में तेजी लाने के लिए जवाबदेही तय होगी◾Rahul Gandhi की सजा के खिलाफ कांग्रेस हाईकोर्ट में करेंगी अपील◾CM केजरीवाल ने कहा- मेरे खिलाफ पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार न करें, मुझे कोई आपत्ति नहीं◾

21वीं सदी को महिला सशक्तिकरण के रूप में जाना जाएगा

भिवानी: 21वीं सदी को महिला सम्मान और सशक्तिकरण की सदी के रूप में जाना जाएगा। क्योंकि वर्तमान शासन काल में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में उपस्थित महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि 22 मई को भिवानी में होने वाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला , प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए निर्मला बैरागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भयमुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन की नींव रखी है। लिहाजा महिला राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेते वक्त अपने आप को सहज एवं सम्मानित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है तथा महिलाएं पुरुषों के बराबर खड़ी होकर देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के कदम सत्ता की तरफ बढ़ेंगे तो राष्ट्र विकास की राह पर चलेगा। बैठक को मुख्य तौर से भाजपा जिला अध्यक्ष नंद राम धानिया, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी सुनीता दांगी ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बबीता तवर ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनदरा चौहान, प्रदेश महामंत्री मीना चौहान, अनुराधा खनगवाल, राजवती काजला, मीना शर्मा, रेखा गुप्ता, मधु तंवर, शीला तंवर, सुषमा शर्मा, कविता राजपूत, प्रकाश देवी, सुनीता शेखावत, मीनू जैन, मंजूबाला, हवा सिंह आदि उपस्थित थे।

(दीपक खंडेलवाल)