भाजपा द्वारा चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में 40 स्टार प्रचारकों को शामिल किया गया है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य रूप से शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद हेमा मालिनी, पंजाब के सांसद सनी देओल के अलावा भाजपा शासित राज्यों के चार मुख्यमंत्रियों व एक दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया गया है।
‘
इस सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव डॉ.अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा महासचिव, भूपेन्द्र यादव, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, रेलमंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला भी बतौर स्टार प्रचारक हरियाणा चुनाव में प्रचार करेंगे।
इसके अलावा पार्टी ने सुरेश भट्ट, शाहनवाज हुसैन, हंसराज हंस, अनुराग ठाकुर, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राव इंद्रजीत सिंह, चौधरी बीरेन्द्र सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, रतनलाल कटारिया, रामबिलाल शर्मा, संजय भाटिया, सुनीता दुग्गल, सत्यपाल सिंह, सतपाल महाराज, संजीव बाल्यान, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, रवि किशन, विनोद शंकर शास्त्री और तरुण चुघ को स्टार प्रचारक बनाया है।