सिरसा : विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। इनेलो नेता अभय चौटाला ने शुक्रवार को इशारों-इशारों पर अजय चौटाला परिवार को शरारती तत्व कह दिया। सिरसा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभय ने कहा कि इनेलो से शरारती तत्व तो चले गए हैं, वे चार थे। उन्होंने इस बात पर कार्यकर्ताओं की हामी भी भरवाई।
अभय ने दुष्यंत पर पैसों से टीम खड़ी करने का आरोप लगाया अभय ने कहा कि जजपा के एक कार्यकर्ता ने दुष्यंत चौटाला से बात की के सीएम आया, सीएम आया के नारे लगाने वाले लोग कहां गए। तो दुष्यंत ने उससे कहा कि मैंने उन्हें अब कह दिया है कि नारे न लगाओ। इस पर अभय ने तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब साफ है कि उन्होंने खुद नारे लगवाए। पेड वर्कर थे, पैसों से टीम खड़ी की थी।
प्रधान महासचिव ने कहा कि इस बार की कैथल रैली चुनाव के दृष्टिगत अति महत्वपूर्ण है जिसकी सफलता से दूसरे राजनीतिदलों की नींद उड़ जाएगी। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौ. अभय ङ्क्षसह चौटाला ने कहा कि इनेलो जिला सिरसा की सभी पांचों सीटों पर विजयी होगी। उन्होंने कहा कि जिलाभर से कैथल रैली में लगभग 30 हजार लोग अपने-अपने साधनों से पहुंचकर जननायक ताऊ देवीलाल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांगे्रस में अब भी फूट है तथा कांग्रेस विभिन्न गुटों में बंटी हुई है जिससे कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सभी कांग्रेसी अपने आपको सीएम समझते है।