हरियाणा में गुरुवार को 14 इतालवी नागरिकों समेत कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 23 नये मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 213 तक पहुंच गयी है। वहीं इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 61 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय 149 मामले हैं।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना की स्थिति को लेकर जारी यह जानकारी दी गई। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 27366 तक पहुंच गया है जिनमें से 13239 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 14127 निगरानी में हैं। अब तक 7547 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये जिनमें से 5940 नेगेटिव तथा कुल 213 पॉजिटिव पाये गये। 1408 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
213 पॉजिटिव मरीजों में से 61 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोरोना के कारण अब करनाल और रोहतक दो मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है। हालांकि इनके अलावा अम्बाला निवासी कोरोना मरीज की चंडीगढ़ के पीजीआई में तथा हरियाणा निवासी एक पुलिस कर्मी की दिल्ली में मौत हुई है जिसका बुलेटिन में कोई जिक्र नहीं है।
मिली जानकरी के अनुसार 213 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं। इनमें 14 इतालवी, छह श्रीलंकाई तथा एक-एक नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध, प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है।
कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोगों को भाषण नहीं, राशन देकर करें मदद
कोरोना का राज्य में पंचकूला से आज आठ और पलवल से एक मामला सामने आया। राज्य में अब नूंह में 48, फरीदाबाद में 33, गुरूग्राम में 32, पलवल में 30, पंचकूला 14, अम्बाला में सात, करनाल में छह, पानीपत में पांच, सिरसा में सोनीपत चार-चार, यमुनानगर में तीन, भिवानी, हिसार, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी, फतेहाबाद और रोहतक में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
कुल पॉजिटिव मामलों में से गुरूग्राम में 17, फरीदाबाद आठ, पलवल और पानीपत में चार-चार, करनाल तीन, अम्बाला, भिवानी, सिरसा और पंचकूला दो-दो, हिसार, फतेहाबाद,नूंह और सोनीपत में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इनके अलावा 13 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की जानकारी दी गई है।