लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहें सभी भाजपा कार्यकर्ता : सुभाष बराला

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने रविवार को माडल टाउन स्थित कमालिया भवन में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली।

पानीपत : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने रविवार को माडल टाउन स्थित कमालिया भवन में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। मीटिंग में पहुंचने पर सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद विज ने स्वागत किया। इस मौके पर सुभाष बराला ने कहा कि पानीपत नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं और भाजपा के जिला के 15 मंडलों में से 8 मंडलों की भागीदारी निगम क्षेत्र में हैं। जिसमें से पांच मंडल तो शहरी हैं और 3 ग्रामीण मंडलों का कुछ एरिया निगम में पड़ता हैं। इसलिए अभी से सभी कार्यकर्ताओं को निगम चुनाव को लेकर तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरी हैं और सरकार द्वारा प्रदेश में रिकार्डतोड़ विकास कार्य करवाएं गए और जनहित की अनेकों कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई। सभी कार्यकर्ताओं की अब जिम्मेवारी बनती हैं कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों व योजनाओं का प्रचार-प्रसार करे। इस मौके पर सुभाष बराला ने निगम चुनाव के दावेदारों को कहा कि वे अपने नाम के आगे भावी शब्दों का प्रयोग न करे। क्योंकि अभी पार्टी ने आपको टिकट नहीं दी हैं। उन्होंने सभी दावेदारों को नसीहत दी कि वे दीवारों पर भावी न लिखवाएं और यदि कोई लिखवाना चाहता हैं तो भाजपा के नेताओं के फोटो ना लगाए। इस मौके पर जिला प्रभारी अजय गौड़ व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने का आहवान किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

इस अवसर पर शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, महीपाल ढांडा, संजय भाटिया व एडवोकेट वेदपाल, प्रमोद विज,प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक कटारिया, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव दहिया, निवर्तमान पार्षद दुष्यंत भट्ट, लोकेश नागरू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता, सुरेश गुम्बर, रामकुमार सैनी, सुनील सोनी, अजमेर मलिक, गोविंद पहलवान, प्रवीन बाबी, सुदर्शन पराशर,दीपक सलूजा, मोना शर्मा सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।