देश में लगातार जारी हिजाब विवाद को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जहां एक तरफ लोग शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने की इजाजत मांग रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम के साइबर सिटी में आज बुर्का पहनी हुई एक महिला ने एक कैब ड्राइवर को चाकू मार दिया। इस घटना से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और भारी पुलिस दल की तैनाती कर दी गई। घटना में चालक को चोटें आई हैं। रघुराज के रूप में पहचाने जाने वाले ड्राइवर के अनुसार, महिला ने कैब में सवार होने के बाद चाकू से उस पर हमला किया।
विदेशी महिला ने किया कैब ड्राइवर हमला
इसके बाद उसने भागने का प्रयास किया। हालांकि रघुराज ने उसका पीछा किया। घटना साइबर सिटी इलाके के पास हुई। वहां तैनात एक पीसीआर वैन ने घटना को संज्ञान में लिया और महिला को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, वह विदेशी नागरिक बताई जा रही है। उसकी पहचान में बस यही पता चल सका है कि महिला मिस्र की रहने वाली है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि उसने कैब ड्राइवर पर हमला क्यों किया।
पुलिस पर फेका पानी और की हाथापाई
गुरुग्राम पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली की महिला ने ड्राइवर पर चाकू से हमला किया है तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक हमला करने वाली महिला ने पुलिस के साथ भी बदसलूखी की, उसने पुलिस पर पानी फेंका और हाथापाई करने लगी। ड्राइवर रघुराज ने बताया कि सवारी बिठाने के बाद यह महिला पीछे से आई, मैंने पूछा कि क्या काम है तो महिला ने बिना बात किए मुझ पर चाकू से हमला किया और भागने लगी।