दिल्ली-गुरुग्राम सीमा के पास पालम विहार इलाके में जाने की अनुमति न मिलने पर गुस्साए लोगों ने बुधवार को पुलिस पर पथराव किया। पथराव में पुलिस के 2 से 3 जवान घायल हो गए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो जारी किया है।
दरअसल, बुधवार को सुबह करीब 9 बजे बाहरी दिल्ली से सटे इलाके में 800 से 1000 लोग जमा हो गए। सैकड़ों की संख्या में लोग हरियाणा सीमा में जाना चाहते थे। लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोका तो लोग जबरदस्ती जाने लगे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। ऐसा हुआ तो सलाहपुर गांव के लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी।
#WATCH Delhi: Locals pelt stones at police on Delhi-Gurugram border near Palam Vihar, allegedly after they were not allowed to cross the border into Gurugram. More details awaited. (Note – Abusive language) pic.twitter.com/FZ9PKInsuf
— ANI (@ANI) May 20, 2020
इस दौरान लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दी। घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। हालात नाजुक होते देख पुलिस ने वहां जवानों की संख्या बढ़ाई है। गुरुग्राम में काम करने वाले हज़ारों श्रमिक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में रहते हैं।