करनाल : सीएम सिटी में एक के बाद एक हनीट्रेप के मामले उजागर हो रहे है। करनाल में एक बार फिर ऐसा मामला उजागर हुआ है। इसमें सबसे हैरत वाली बात यह सामने आई है कि महिला ने अपनी भांजी का इस्तेमाल किया। पहले महिला थाने में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की गई। फिर महिला सौदेबाजी पर उतर आई। यहीं नहीं सौदेबाजी को लेकर सरमाएदारों को लेकर पंचायत भी हुई। युवक के परिजन अपने बच्चे को बचाना चाहते थे। जब महिला सौदेबाजी पर उतरी तो परिजनों को एहसास हो गया कि महिला ने रेप का झूठा मामला दर्ज करवाया। पहले ही महिला ने 10 लाख मांगे।
लेकिन पंचायत में महिला पांच से सात लाख पर आ गई। आखिरकार सौदा तीन लाख में तय हो गया। जब युवक के पिता ने 50 हजार नगद थमा दिए। बाकि अढ़ाई लाख आज देने का वायदा किया गया। जैसे ही एक पार्क में तय समय के मुताबिक महिला अपने साथियों के साथ अढ़ाई लाख रूपए लेने को पहुंची तो सिविल लाईन पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 6 लोगेा को काबू कर लिया। जिसमेंं तीन साजिशकर्ता भी शामिल है। मामला एक युवक के खिलाफ महिला थाने में दी गई शिकायत से जुडा है। कुंजपुरा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी भांजी का इस्मेताल कर यूपी के रहने वाले एक युवक को अपने प्रेमजाल में फांस लिया।
इसके बाद युवक को यहां बुलाया गया। युवक के फोन से कई बार युवती के फोन पर कॉल भी की गई। इसके बाद सरगना की प्रमुख महिला की भांजी ने महिला थाने में शिकायत दी कि युवक ने उसके साथ रेप किया है। जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इधर महिला युवक के पिता के साथ युवक को मिलने करनाल जेल भी पहुंच गई।
– हरीश चावला