मोहाली : फेज-11 स्थित वाकिंग स्ट्रीट डिस्क में पार्टी में मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में तैनात स्पेशल कमांडो सुखविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी चरणजीत सिंह ऊर्फ साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, साहिल के साथ उसके दोनों साथियों अतुल व आशीष को भी गिरफ्तार किया। यह तीनों कमांडों की हत्या के बाद पानीपत चले गए थे। मोहाली पुलिस ने पानीपत पुलिस की सहायता से ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए तीनों आरेापियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। बतां दे कि शनिवार देर रात शहर में चलने वाले नाइट क्लब में किसी बात को लेकर एक युवक और सीएम सिक्योरिटी में तैनात पुलिस मुलाजिम में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की युवक ने अपनी रिवाल्वर निकाल कर पुलिस के कमांडो जवान सुखविंदर सिंह पर फायर कर दिया। जिससे मौके पर ही सुखविंदर की मौत हो गई।
सुखविंदर मुख्यमंत्री के सिक्योरिटी में कमांडो के तौर पर नियुक्त था और पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। गोली मारने के बाद अमृतसर निवासी युवक साहिल वहां से फरार हो गया। घटना के बाद क्लब में हडक़ंप मच गया और युवक-युवतियां निकल कर भागने लगे। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू की।