लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

कांग्रेस में शामिल होंगे अशोक अरोड़ा!

इनेलो के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने थानेसर हलका के इनेलो कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों की 10 सितंबर को 11 बजे पंजाबी धर्मशाला में बैठक बुलाई है।

कुरुक्षेत्र : इनेलो के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने थानेसर हलका के इनेलो कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों की 10 सितंबर को 11 बजे पंजाबी धर्मशाला में बैठक बुलाई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में समर्थकों से विचार विमर्श करने के बाद अशोक अरोड़ा इनेलो को अलविदा कह सकते हैं। भारोसेमंद सूत्रों के अनुसार अशोक अरोड़ा के कांग्रेस में शामिल होकर थानेसर से चुनाव लडने की संभावना है। 
उल्लेखनीय है कि अशोक अरोड़ा 2004 से लगातार 15 वर्ष तक इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होने प्रदेशाध्यक्ष पद से तयागपत्र दे दिया था, जिसे पहले तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने मंजूर नही किया था लेकिन बाद में पार्टी का पुर्नगठन करते हुए जहां प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी बीरबल दास ढ़ोलिया को सौंपी थी वहीं अशोक अरोड़ा को पार्टी का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। 
लोकसभा चुनाव के बाद से ही अरोड़ा के इनेलो छोडऩे की चर्चाएं चल रही हैं लंबे समय से अरोड़ा पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं और कोई ब्यानबाजी भी नही कर रहे। इसी बीच अरोड़ा के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं भी चली लेकिन अब पता चला है कि अरोड़ा कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ अरोड़ा की गहरी मित्रता भी जग जाहिर है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरोड़ा ने मंगलवार को होने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर इनेलों के जोन प्रभारियों व अपने चुनिंदा विश्वास पात्रों की बैठक बुलाई। 
सूत्रों का कहना है कि बैठक में जिला प्रधान संदीप टेका, हल्का प्रधान रणबीर सिंह बूरा, शहरी प्रधान विवेक मैहता विक्की, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामस्वरूप चोपड़ा, पार्षद पति एवं इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य नरेंद्र शर्मा निंदी, राजकुमार शर्मा, इनेलो हल्का प्रवक्ता सुरेंद्र सैनी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।