लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

18 अगस्त की रैली भाजपा सरकार की चूलें हिला देगी : हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है।

पिपली : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है। अपराध बढ़ रहे हैं। प्रदेश में जंगल जैसे हालात हैं। किसान से लेकर कर्मचारी वर्ग तक दुखी है। प्रदेश का हर क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया है। प्रदेश में चारों ओर लूट मची हुई है। सरकार के अनेकों घोटाले सामने आ रहे हैं, जबकि भाजपा के बड़े बड़े नेता प्रदेश में पारदर्शी सरकार देने के दावे कर रहे हैं। इस सरकार को सत्ता से उखाड़ने का समय आ गया है। 
18 अगस्त  को रोहतक में सरकार की विफलताओं को लेकर एक बड़ी रैली की जाएगी। यह रैली भाजपा सरकार की चूलें हिला देगी। वे बुधवार को जिला कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने भाजपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमले बोलते हुए कहा कि सरकार ने कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। फसलों की लागत बढ़ी है। किसान को उसकी फसल का उचित भाव नहीं मिल रहा। किसानों को मंडियों में फसल बेचने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर व्यापारी वर्ग सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों से तंग हैं। 
गब्बर सिंह टैक्स ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि 1966 से लेकर 2014 तक प्रदेश सरकार पर 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था, लेकिन भाजपा के शासनकाल में यह कर्ज बढ़कर एक लाख 70 हजार करोड़ हो गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विफलताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कोई ना तो कोई नई इंडस्ट्री लगी और ना ही कोई इंडस्ट्री बनाई गई। उनके शासनकाल में कुरुक्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए गए थे। नेशनल इंस्टीटयूट आफ डिजाइनिंग भी कुरुक्षेत्र में लाने का कांग्रेस सरकार ने ही काम किया था।  इसके बाद पत्रकार वार्ता में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा के पांच साल की विफलताओं को लेकर वे चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। 
इसी उद्देश्य को लेकर 18 अगस्त को रोहतक में एक महारैली रखी गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में लोकसभा से हटकर मुद्दे होंगे। भले ही भाजपा ने लोकसभा में 10 सीटें जीती हों, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पांच साल में कोई जनहित के कार्य नहीं हुए। भाजपा सरकार के मंत्री लूटने में लगे हुए हैं। खनन घोटाले और रोडवेज किलोमीटर सहित अनेकों ऐसे घोटाले उजागर हुए हैं। पत्रकारों ने उनसे जब पार्टी में फूट होने पर सवाल पूछा तो हुड्डा ने इनकार करते हुए कहा कि पार्टी में कोई फूट नहीं है। सभी कांग्रेस के लोग भाजपा को हराने के लिए एकजुट हैं।  
इनेलो के बारे में हुड्डा ने कहा कि इनेलो भाजपा की बी टीम थी। इसके अलावा इनेलो प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल था। उन्होंने कहा कि इनेलो के विधायक रोजाना भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जिससे साबित हो गया है कि इनेलो भाजपा की बी टीम थी। पत्रकारों के सवाल पर हुड्डा ने स्पष्ट किया कि समान विचारधारा वाले लोगों के साथ वे मिलकर चुनाव लडऩे से गुरेज नहीं करेंगे। पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर हुड्डा ने कहा कि उनका सुषमा के साथ बहन भाई जैसा रिश्ता था। उन्हें लंबा समय उनके साथ काम करने का मौका मिला। 
सुषमा स्वराज ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा, जिप के पूर्व चेयरमैन मेवा सिंह, जलेश शर्मा, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद रामगढ़् रोड, सुधीर चुघ, परीक्षित मदान, पिपली अनाजमंडी के पूर्व प्रधान राजीव गोयल, गोपाल कौशिक, राकेश बुधवार,  अंकित गुप्ता, मोहन लाल भांवरा, सुनीता नेहरा, प्रवेश राणा, विनोद गर्ग, राकेश अग्रवाल बाबैन, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।