बहादुरगढ़, प्रेम शर्मा : बहादुरगढ़ नगर परिषद बोर्ड की बैठक में 71 करोड़ का बजट पास किया गया व कई ऐसे मामले पास किए गए है जो विकास केे रास्ते में मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। शुक्रवार को आम बजट के अलावा नप बोर्ड की साधारण बैठक दोनों साथ.साथ हुई। पहले बजट की बैठक रखी जिनमें 71 करोड के बजट को पास किया गया।
बैठक के लिए सांसद अरविद शर्मा और विधायक राजेंद्र जून दोनों को आमंत्रित किया गया था। नगर परिषद की ओर से वर्ष 2020.21 का आम बजट सर्वसम्मति से पास हो गया है। नप बोर्ड की साधारण बैठक के साथ बजट की बैठक का नप के ईओ अपूर्व चौधरी द्वारा रखा गया।
बैठक में नप की ओर से प्रस्तावित किए गए करीब 71 करोड़ के बजट को सदन में पेश किया गया। पार्षदों की सर्वसम्मति के आधार पर इस बजट के पास कर दिया। नप की ओर से तैयार किए गए बजट में करीब 51 करोड़ की आय का लक्ष्य विभिन्न मदों से रखा गया है। साथ ही 64 . 32 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न मदों में खर्च के लिए भी प्रस्तावित की गई है।
नगर परिषद के प्रस्तावित बजट में विकास कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की जाती है। वर्ष 2019.20 के बजट में 7.92 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी लेकिन 1 अप्रैल 2019 से लेकर 29 फरवरी 2020 तक 11 महीने में सिर्फ 35 हजार 664 रुपये ही विकास कार्यों पर खर्च किए जा सके थे।
अब नप के अधिकारियों की ओर से इस वित्त वर्ष के आखिरी माह यानी मार्च महीने में ही 4 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि खर्च करने का लक्ष्य भी है व उन्हें खर्च करने के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू भी कर दिया गया है। हालांकि नप ने 2020.21 के लिए विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि प्रस्तावित की है।
अप्रैल 2020 को ओपनिंग बैलेंस 20.07 करोड़ 2020.21 के लिए प्रस्तावित आय 51.01 करोड़ 2020.21 के लिए प्रस्तावित खर्च 64.32 करोड़ 31.03ण्2021 को क्लोजिंग बैलेंस 06.77 करोड़ इन मुख्य मदों से आएगी करोड़ों की आय मद राशि सेविंग पर ब्याज 2.50 करोड़ प्रापर्टी टैक्स 2.50 करोड़ स्टांप डयूटी 15 करोड़ शाप रेंट 1.50 करोड़ इलेक्ट्रीसिटी डयूटी 7 करोड़ विकास शुल्क 3 करोड़ एडवांस एंड डिपोजिट आदि 5 करोड़ एक्साइज डयूटी 8.50 करोड़ मिसलेनियस आय 1.50 करोड़ अर्नेस्ट मनी 3.50 करोड़ इन मदों पर खर्च किया जाएगा ।
बजट मद राशि स्थापना शाखा 34.84 करोड़ कंटीजेंसी 17.56 करोड़ विकास कार्य 10.92 करोड़ लोन की रिपेंट 1 करोड़ कुल 64.32 करोड़। वर्ष 2020.21 के लिए 71 करोड़ का बजट पास किया गया है। नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन शीला राठी ने कहा कि साधारण बैठक में सभी पाषर्दों ने सहयोग दिया जिसके चलते अब शहर में विकास कार्य और तेजी से चलेंगे। इसके साथ एनजीटी के आदेश पर जो जरूरी काम रखे गए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।