हरियाणा के बहादुरगढ़ में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी किसान महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें 3 की मौत हुई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज़ जारी है। हादसे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महिलाएं सुबह करीब 6:00 बजे के करीब बहादुरगढ़ में डिवाइडर पर बैठी हुई थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंदते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में तीन बुजुर्ग किसान महिलाओं की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हुई हैं। हादसे बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।
अनिल विज का मुफ्ती पर तीखा हमला- PAK की जीत पर पटाखे फोड़ने वालों का DNA नहीं हो सकता भारतीय
हादसे का शिकार हुई महिलाएं किसान आंदोलन में शामिल थीं। वहीं मृतक तीनों महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वालीं थी। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह महिलाएं घर जाने के लिए ऑटो के इंतजार में डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। तभी झज्जर रोड पर फ्लाइओवर के नीचे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।