हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सोमवार को एक कॉलेज के बाहर 21 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस अपराध के संबंध में दो लोगों की तलाश कर रही है। मंगलवार को इस मामले को लेकर लोगों ने एक में दुकान तोड़-फोड़ कर दी। इस दौरान भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की का परिवार भी सड़क पर न्याय के लिए बैठा है।
मृतका के परिवार वालों का कहना है कि यह लव जिहाद का मसला है। मृतका की मां ने कहा कि मेरी बेटी की तरह ही आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए। जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं किया जाता, तब तक मैं अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करूंगी। बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने कहा कि घटना उस समय घटी जब महिला परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली थी।
उन्होंने कहा कि एक वाहन में सवार होकर आए आरोपियों ने महिला का संभवत: अपहरण करने के लिये उसे अंदर खींचने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने उसे गोली मार दी। एसीपी ने कहा कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि एक आरोपी महिला का जानकार था। राठी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



