बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान ने लिंगानुपात बेहतर : खट्टर
Updated Mon, 18th Sep 2017 03:51 AM IST
सोनीपत : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान ने राज्य में लिंगानुपात बढ़ाने में मदद की है, जो प्रति 1,000 लड़कों पर 950 लड़कियां हो गया है। खट्टर ने यहां कहा कि सोनीपत और पानीपत जैसे जिलों में लिंगानुपात कम था लेकिन अब यह प्रति 1000 लड़कों पर 950 लड़कियों से अधिक हो गया है।
हरियाणा 950 के आंकड़े को इस साल मार्च में पार कर गया। खट्टर ने यह भी कहा कि 5000 नये पुलिसकर्मी अगले साल तक नियुक्त किए जाएंगे और दावा किया कि जब से भाजपा ने राज्य में सरकार का गठन किया है तब से हरियाणा पुलिस में महिलाओं का प्रतिशत छह से बढ़ कर 8। 50 हो गया है। उन्होंने कहा, महिला पुलिस थाने खोले गए हैं। ये पुलिस थाने सब डिविजनल स्तर पर भी खोले जाएंगे।
