पानीपत : सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को पानीपत ग्रामीण, बापौली, जलालपुर गांव छाजपुर खुर्द, छाजपुर कलां, कुराड़ हलके के कई गांवों का तूफानी दौरा किया और कई जनसभाओं को सम्बोधित किया। वहीं सांसद अश्विनी चोपड़ा ने सभी गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। सभी गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। सांसद अश्विनी चोपड़ा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही हर वर्ग की हितैषी है और सभी का भला कर सकती है। सांसद ने कहा कि भाजपा ही बिना भेदभाव के विकास करवा रही है।
लोकसभा करनाल क्षेत्र के सांसद अश्विनी कुमार ने बीजेपी सरकार की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि हर गांव और शहर में विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश की विश्व में अलग पहचान बनी है। देश नई शक्ति के रूप में जाना जाने लगा है। इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र हलदाना, विनोद छोक्कर, कृष्ण छोक्कर, रोशन छोक्कर, बिट्टïू ताजपुर, सोनू, नरेश गोस्वामी, रणजीत शर्मा और शिवकुमार रावल मौजूद रहे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।
– बपौली