झज्जर : रोहतक लोकसभा सीट से सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मंगलवार को गांव खुड़न में आत्महत्या करने वाले किसान प्रकाश के मकान पर पहुंच कर किसान की मृत्यु पर दुख प्रकट किया। मृतक किसान के परिजनों को सांत्वना देते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार को मृतक किसान के बच्चों को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।
वहीं सांसद ने कहा कि मृतक किसान पर जितना भी बैंक कर्ज था उसे माफ किया जाना चाहिए। अगर भाजपा सरकार मांगों को नही मानती है तो उनकी सरकार आने पर वो ये काम करेंगे। दीपेन्द्र ने कहा कि दुख की बात है कि किसानों से झूठे वायदे करके सत्ता में आई भाजपा ने सत्ता में आते ही किसानों को भुला दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग आज भाजपा की नाकामियों के चलते प्रदेशप का हर वर्ग परेशान है। सांसद ने कहा कि किसानों का हमदर्द होने का डंका पीटने वाली भाजपा किसानों की सुध नही ले रही है। आर्थिक रूप से किसान कमजोर हो रहे है। उन्होंने कहा कि मृतक किसान की लाचारी का पता इसी बात से चलता है कि मृतक द्वारा आठ एकड़ जमीन पर लगाई गई धान की फसल बरसाती पानी के कारण खराब हो गई थी।
अगर समय रहते किसान की फसल की गिरदावरी हो जाती और उसे मुआवजा दे दिया जाता तो यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना होने से रह जाती। लेकिन सरकार व प्रशासन की असंवेदनशीलतसा का ही परिणाम रहा कि किसान ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। भाजपा ने जितने भी वायदे आम जनता से किए थे, उन्हें परा करने में भाजपा सरकार नाकाम रही है।
प्रदेश में अपराधों का मानो बोलबाला हो गया है। आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। सांसद ने कहा कि भाजपा की करनी व कथनी का लोगों को पता चल चुका है। भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।
– संजय भाटिया