करनाल : भाजपा ने आगामी गुडग़ांव नगर निगम चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लडऩे का फैसला किया है। यह बात आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कही। उन्होंने संवाददाताओं से 24 सितम्बर को होने वाले निकाय चुनाव के बारे में कहा, हम पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस ने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं लडऩे का फैसला किया है। यह निर्णय हरियाणा के पार्टी नेताओं की राज्य के प्रभारी कांग्रेस महासचिव कमलनाथ के साथ बैठक में किया गया। बहरहाल हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने गुडग़ांव नगर निकाय में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। यह जानकारी विज्ञप्ति जारी कर दी गई।