हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये केस छेड़छाड़ की धाराओं पर दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
BJP Haryana Pres’ son Vikas Barala & his friend detained by Police for stalking a girl; Police says accused followed girl’s car & were drunk pic.twitter.com/eqlF9amy0L
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
शनिवार को पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने शुक्रवार रात सेक्टर-26 पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विकास और उसके दोस्त पर पीड़िता की गाड़ी को रोकने, उसका पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती किसी बड़े अधिकारी की बेटी है। विकास बराला की गिरफ्तारी हरियाणा के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने अभी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।