लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दो गुटों में खूनी संघर्ष

NULL

पुन्हाना: पुन्हाना उपमंडल के बीसरू गांव में दो गुटों आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के झगडे में जमकर पथराव हुआ साथ में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगो पर फायरिंग भी की। फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है जबकि पथराव से दोनो गुटों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। झगडे की सूचना पुलिस की दी गई तो करीब एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पंहुची तब तक झगडा लगभग शांत हो चुका था। घायलों को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से तीन लोगों को गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार कर मांडीखेड़ा के लिए रैफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक किसी भी गुट के खिलाफ मामला दर्ज नही हो सका है।

जानकारी के मुताबिक बीसरू गांव के कुरैशी मौहल्ले मे ंरहने वाले नन्ने व सलाहुदीन गुट के बीच झगडा हो गया। झगडे ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया की दोनों गुटों ने जमकर ईंटों व पत्थरों से एक दूसरें के लोगों पर पथराव किया। इतना ही नहीं एक गुट के लोगों ने तो दूसरे गुट के लोगों पर फायरिंग तक कर डाली। हांलाकी फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब पाचं बार फायरिंग की कई। पथराव में दोनों गुटों के जाकिर, सब्बीर, आरिफ पुत्रान नन्ने, मौसिम पुत्र खुर्शीद, मोईन पुत्र हुसैनदीन, सल्ली पुत्र सकूर को चोंटे आई जिन्हें पुन्हाना के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में तीन लोगों को गंभीर चोट आने के कारण डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें मांडिखेडा के अलआफिया अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस के पंहुचने से पहले झगडा शांत को चुका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

झगड़े के दौरान हुई लूटपाट: बीसरू के कुरैशी मौहल्ले में दो गुटों के बीच हुए झगडे में लूटपाट का मामला भी सामने आया है। झगडे के बीसरू गांव निवासी वकील पुत्र बाकर ने नन्ने गुट के लोगों पर घर में घुसकर लूटपाट करने के साथ साथ महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। वकील ने शिकायत में बताया की झगडे में उनका व उनके परिवार का कोई रोल नहीं था। बल्कि वो तो अपने बिमार पिता का इलाज कराने के लिए अपने ससुर के साथ अस्पताल गए थे। पीछे से नन्ने गुट व सलाहुदीन गुट के बीच झगडा हुआ तो एक गुट के सल्ली, बन्डा, नईम, इरफान सहित अन्य लोगों लोग घर में घुस गए। घर में घुस कर उक्त लोगों ने उनकी महिलाओं के साथ ना केवल छेडछाड की बल्कि उनके घर में रखी अलमारी से जेवरात व नगदी भी लूट ले गए। इतना ही नहीं एक पास में बनी एक दुकान में जमकर लूटपाट की गई। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्या कहते हैं पुन्हाना के डीएसपी:पुन्हाना के डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया की घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुच गई थी। दोनों पक्षों के ब्यान लेकर मामला दर्ज कर लिया जाऐगा।

– गुरुदत्त भारद्वाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।