चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में आईएएस की बेटी का पीछा करने के केस में हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के आरोपी बेटे विकास बराला को पुलिस की ओर से नोटिस भेजा गया है। उन्हें आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Chandigarh: Police summons Haryana BJP President’s son Vikas Barala at 11 am today, in stalking case pic.twitter.com/tVtTESfAor
— ANI (@ANI) August 9, 2017
माना जा रहा है कि आरोपी विकास बराला की मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल कल सीसीटीवी में कैद तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें साफ दिख रहा था कि विकास बराला शिकायतकर्ता वर्णिका कुंडु की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। अब उम्मीद ये जताई जा रही है कि विकास बराला के खिलाफ अपहरण की कोशिश का मामला भी दर्ज हो सकता है।
आपको बता दे कि विेकास को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था और कुछ ही मिनटों बाद उनकी जमानत भी हो गई थी। विकास के साथ इस मामले में उनके एक दोस्त भी शामिल था लेकिन उस दोस्त का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। मंगलवार को उनके पिता सुभाष बराला का इस घटना पर एक बड़ा बयान आया था।
जिसमे उन्होंने कहा था, ”वर्णिका कुंडू के मामले में कानूनी कार्रवाई चल रही है। इस मामले में विकास और आशीष को न्याय दिलाने के लिए जो भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी बेटियों की आजादी की समर्थक है। वर्णिका मेरी मेरी बेटी की तरह है। इस मामले में मेरा या मेरी पार्टी का किसी पर कोई दबाव नहीं है।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि , ‘भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा में विश्वास रखती है।’