घरौंडा : मधुबन स्थित कल्याण कुटेल फार्म पर सीएम मनोहर लाल सहित प्रदेश के कई बड़े मंत्रियों ने हेफैड चेयरमैन व घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण की भतीजी के शादी समारोह में पहुंचे। सीएम ने विधायक की भतीजी के सुखमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। साथ ही प्रदेश मुख्यमंत्री शादी समारोह में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं और अन्य ग्रामीणों से भी मिले और विवाह समारोह के बाद जींद मोटरसाईकिल रैली की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। शनिवार के तीसरे पहर सीएम मनोहलाल का उडऩखटोला एक माह के अंतराल में दूसरी बार मधुबन पुलिस कॉ पलेक्स में उतरा।
जिसके बाद नेशनल हाइवे से होते हुए मुख्यमंत्री लगभग चार बजे कल्याण कुटेल फार्म पर पहुंचे। शादी में पहुंचने पर प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल का गुलदस्तों के साथ स्वागत किया। बाद में प्रदेश मुख्यमंत्री ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। विधायक हरविंद्र कल्याण की भतीजी व कुटेल के पूर्व सरपंच की पुत्री गरिमा कल्याण को सुखी जीवन का आशीर्वाद देने के बाद सीएम अन्य परिजनों से भी मिले।
इतना ही नहीं। उन्होंने विधायक की माता सोना देवी से आशीर्वाद लिया। विधायक की माता जी ने सीएम से कहा कि बेटा मेरे बेटे हरविंद्र को अपने साथ ही रखना। 27 साल के बाद लगातार दूसरी बार सीएम मनोहर ने मधुबन पुलिस का पलेक्स में हेलीकोप्टर उतारकर मिथक तोड़ा है। एक माह के अंतराल में सीएम दूसरी बार मधुबन अकादमी पहुंचे हैं। मधुबन में सीएम का हेलीकोप्टर उतरना शादी में चर्चा का विषय बना रहा। जिस पर विधायक ने भी कहा कि अंधविश्वास को खत्म करना जरूरी होता है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।