रेवाड़ी : हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने कहा कि प्रदेश में गौ वंश के संरक्षण के लिए गौ सेवा आयोग निरंतर प्रयासरत है। गौ सेवा आयोग द्वारा प्रदेश की गौ सेवाओं को अब तक 22 करोड़ 97 लाख 71 हजार 366 रुपए अनुदान के रूप में दिए जा चुके हैं। बेसहारा गौवंश को सहारा देने के लिए पानीपत और हिसार जिले में 50-50 एकउ़ में एक-एक गौ अञ्जयारण केन्द्र बनाए जा रहे हैं, जहां पर 5-5 हजार बेसहारा गायों को आसरा मिलेगा। दो हजार से अधिक गौवंश रखने वाली गौशालाओं में सीएनजी के प्लांट लगवाए जाएंगे।
मंगला मंगलवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पत्रकारों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पानीपत के गांव नैन और हिसार के गांव ढंढ़ूर में गौ अञ्जयारण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। हिसार जिलें में 12 एकड़ में एक विंग आने वाले दो तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब एक लाख 35 हजार गौवंश सडक़ों पर बेसहारा घूम रहा था।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार गौ सेवा आयोग द्वारा एक लाख 10 हजार गौवंश को आसरा दिया जा चुका है और शेष को भी शीघ्र आसरा दे दिया जाएगा, जिसके लिए गौ सेवा कारगर योजना बना रहा है। प्रदेश में गौवंश के रख-रखाव की विशेष योजना पर काम हो रहा है। प्रदेश की 223 गौशालाओं में 16 करोड़ 69 लाख 50 हजार रुपए शैड के निर्माण के लिए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 520 गौशालाएं हो गई हैं, जिनमें दो लाख 70 हजार गौवंश पल रहा है।
उन्होंने बताया कि गौशालाओं में गोपाष्टमी पर्व के आयोजन के लिए प्रोत्साहन के रूप में वर्ष 2016-17 में 13 लाख 53 हजार रुपए दिए गए हैं। जो दुधारू गाऊएं खुले में छोड़ दी जाती हैं उन्हें पकडऩे के लिए एडीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी ऐसी गऊओं को पकडक़र उन्हें गऊशालाओं में पहुंचाने का कार्य करेगी तथा यदि गऊ मालिक उस गाय का छुड़वाता है तो उससे 51 सौ रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा 20 प्रतिशत गौशालाएं स्वावलंबी बनाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि गौ सेवा आयोग द्वारा कारागारों में गौशालाएं खोलने की योजना बनाई गई है और उस पर कार्य शुरु कर दिया गया है। करनाल की जेल में पिछले महीने ही मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा गौशाला शिलान्यास किया गया है। आने वाले वर्षों में जेलों में भी गौशालाएं खोली जाएंगी।
उन्होंने इसके उपरांत जिले के गौशाला संचालकों को चारे के लिए 6 लाख 33 हजार रुपए की राशि के चैक वितरित किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र पालीवाल, पशुपालन विभाग के डा. चंद्रभान, अरविंद सैनी, गौसेवा आयोग के सदस्य पूर्णमल यादव मौजूद थे।
– शशि सैनी