BREAKING NEWS

नीतू और स्वीटी बनी विश्व चैम्पियन , PM मोदी ने दी बधाई ◾केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी, नारनौल और बठिंडा राज्यों के सबसे ठंडे स्थान

पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार हिसार में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अन्य शहरों में भी पारे में गिरावट जारी रही। 

रोहतक में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जबकि करनाल में छह डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 4.8 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 4.3 डिग्री सेल्सियस और अंबाला में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा जहां तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अन्य शहरों में भी रात में ठंड का प्रकोप जारी है। 

फरीदकोट में पारा गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जबकि लुधियाना में तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, हलवारा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, आदमपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 6.4 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया जो सामान्य से बारह डिग्री कम था। 

एनआरसी को एनपीआर के रूप में पेश करने की साजिश कर रही है सरकार: कांग्रेस

चंडीगढ़ के मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल ने कहा, “कल यहां दर्ज अधिकतम तापमान ने 19 साल का कीर्तिमान तोड़ दिया जब दिसंबर में दिन का तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।” चंडीगढ़ की तुलना में बुधवार को मनाली और शिमला में दिन का तापमान कुछ अधिक रहा। पॉल ने कहा कि आने वाले तीन दिन तक दोनों राज्यों में शीतलहर और कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “क्षेत्र के मैदानी इलाकों में 28 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। हालाँकि, 31 दिसंबर को दृश्यता में सुधार होने की उम्मीद है लेकिन शीतलहर जारी रहेगी।