लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

कांग्रेस लड़ रही संविधान बचाने की लड़ाई : तंवर

NULL

करनाल : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. अशेाक तंवर ने भाजपा और आर.एस.एस को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भाजपा और आर.एस.एस संविधान बदलने की जो बात कर रहे है। यह परम्परा उनके लिए कोई नई नहीं है। इससे पहले भी भाजपा ने केन्द्र में रहते हुए संविधान बदलने की बात की थी। लेकिन देश की जनता ने भाजपा की सरकार को ही बदलकर रख दिया। करनाल की सब्जी मंडी में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि संविधान पर देश के हर नागरिक का अधिकार है। क्योंकि संविधान देश के लोगों के लिए बनाया है। कांग्रेस भी संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। अशोक तंवर ने लोगों को याद दिलाया है कि संविधान के बारे में संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने कहा था कि अगर संविधान खत्म होगा तो हम गुलाम बन जाएगे। इसलिए सभी संघर्षशील ताकतों को एक साथ आना होगा।

हमें भाजपा के मनसूबो को कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत जो अधिकार मिले है। भाजपा उन पर कुठाराघात करना चाहती है। तंवर ने कहा कि कांग्रेस बड़ा आन्दोलन करेगी। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिन शहीदों ने देश के लिए बलिदान दिया था। बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाओ यात्रा हर गांव, ब्लाक तथा जिला स्तर पर निकालनी होगी। अभियान की शुरूआत राहुल गांधी के जन्मदिन 19 जून से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि संविधान देश को चलाने का ग्रंथ है। रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नितिन राऊत ने शिरकत की। डॉ. नितिन राऊत ने कहा कि आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि है।

क्योंकि नेहरू और डॉ. अम्बेडकर का नजदीक का रिश्ता था। जिसका पता इससे चलता है कि नेहरू ने संसद को संयमित रखा। जिसके नतीजे स्वरूप विश्व का सबसे बेहतर संविधान देश को मिला। मंच का संचालन करते हुए अनुसूचित जाति विभाग के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सहोता ने कहा कि सभी बीजेपी से दुखी है। रैली को रणजीत सिंह चौटाला ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजेंद्र सिंह कादियान, पूर्व विधायक राजरानी पूनम, प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, सुनील पंवार, भूपेंद्र सिंह राणा रादौर, कृष्ण शर्मा, हरिओम कौशिक, डॉ. कपूर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।