लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का महेंद्रगढ़ दौरा रद्द, राहुल करेंगे रैली को संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का महेंद्रगढ़ दौरा रद्द होने के बाद अब राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी नूंह में चुनावी रैली को संबोधित कर चुके है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का महेंद्रगढ़ दौरा रद्द हो गया है। वह यहां एक रैली को संबोधित करने वाली थीं। लेकिन अब उनकी जगह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने में पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। दोनों राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस के बड़े-बड़े चेहरे प्रचार अभियान में उतरे है। 
बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनावी प्रचार कर रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का महेंद्रगढ़ दौरा रद्द होने के बाद अब राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी नूंह में चुनावी रैली को संबोधित कर चुके है। 
मोहना और हिसार में PM मोदी रैली को करेंगे संबोधित 

1571375895 modi hissar
प्रधानमंत्री मोदी भी आज हरियाणा के मोहना और हिसार में रैली को संबोधित करने वाले है। प्रधानमंत्री मोदी लगातार हरियाणा में तीन दिनों से रैलियों को संबोधित कर रहे है। रैली में पीएम मोदी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे है। राहुल गांधी की रैली महेंद्रगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज खेल परिसर में दिन में तीन बजे होगी जिसमें वह राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
इस जनसभा में कांग्रेस महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा और कई स्थानीय नेताओं एवं उम्मीदवारों के मौजूद रहने की संभावना है। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।