BREAKING NEWS

पदक विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे पहलवान, श्री गंगा सभा ने नहीं दी विसर्जन की अनुमति, हंगामा◾कर्नाटक में प्रशिक्षण विमान आपातकालीन लैंडिंग◾प्रदर्शनकारी पहलवानों को लगा झटका, दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर नहीं दी धरने की अनुमति ◾रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जम्मू और कश्मीर में G20 बैठक की मेजबानी केंद्र शासित प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाएगी◾ दिल्ली उच्च न्यायालय ने पशु तस्करी मामले में ED को जारी किया नोटिस◾किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों से लिए मेडल, 5 दिन का मांगा समय ◾पाकिस्तान से 290 से अधिक अफगान कैदियों को रिहा किए जाने की संभावना है : रिपोर्ट◾आबकारी नीति केस: ED की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का नाम, क्या बढ़ेगी मुश्किलें?◾समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के अपमानजनक लेख से नाराज NCP नेता , महाराष्ट्र CM शिंदे को लिखा पत्र ◾Air India: फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा, क्रू को पहले गालियां दीं फिर की मारपीट◾Wrestlers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा 1 जून को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ करेगा विरोध प्रदर्शन◾हरियाणा में बारिश के साथ तेज हवाओ की आक्षांका ◾देवेंद्र फडणवीस सबसे ज्यादा असंतुष्ट हैं - संजय राउत◾लुधियाना ब्लास्ट केस: NIA ने दो लोगों के खिलाफ दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, विस्फोट में गई थी एक की जान◾साक्षी हत्याकांड: DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया आश्वासन◾मनसुख मंडाविया ने कहा- "हिंदी सरकारी मामलों में हमारे स्वाभिमान का प्रतीक भाषा बन सकती है ..." ◾हिंदी सरकारी मामलों में हमारे स्वाभिमान का प्रतीक भाषा बन सकती है - मनसुख मंडाविया◾दिल्ली में 24 घंटे में दूसरा मर्डर, 35 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या◾Madhya Pradesh: पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष ने 'गौ मंत्रालय' स्थापित करने का राज्य सरकार किया आग्रह◾आरबीआई का बड़ा दावा, 2023-24 में भारत की विकास गति कायम रहने की संभावना◾

कृषि कानून को लेकर विपक्ष पर किसानों को भड़काने का आरोप निराधार : कांग्रेस

कांग्रेस ने किसान आंदोलन को जन आंदोलन बताते हुए कहा है कि कृषि विरोधी तीनों कानूनों के कारण किसान आंदोलित हैं और विपक्ष पर किसानों को भड़काने का सरकार तथा भारतीय जनता पार्टी का आरोप निराधार है।

कांग्रेस के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हरियाणा के करनाल में रविवार को जो कुछ हुआ उसके लिए खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। करनाल में मुख्यमंत्री की सभा में की गई तोड़फोड़ के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराना गलत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हित में अपना राजनीतिक संघर्ष कर रही है और किसानों की मांग का समर्थन कर रही है लेकिन किसान आंदोलन से उसका कोई लेना देना नहीं है। किसानों का आंदोलन कृषि संबंधी तीन कानूनों को लेकर है और सरकार को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इन तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए लेकिन वह किसानों की मांग पर विचार करने की बजाय उनको भड़काने और आंदोलन के लिए उकसाने के वास्ते कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है।

विवेक बंसल ने कहा कि सीएम खट्टर को करनाल में कल हुई हिंसा के लिए खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए और इस हिंसा की वजह खोजनी चाहिए। उनका कहना था कि इसके लिए विपक्ष और खासकर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराना और इस पूरे कार्यक्रम की विफलता का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ना गलत है। कांग्रेस आरंभ से ही इस कानून का विरोध करती रही है और इसके कारण उसके सांसदों को संसद से निलम्बित भी किया गया था।

कोरोना वैक्सीनेशन पर बोले पीएम मोदी - टीके को लेकर अफवाहें न फैलने दें, राज्य सरकारें रहें सचेत